🙏🏼जय जय रामलला🙏🏼
श्यामरूप रघुनाथ अवधपति दशरथ नंदन
कोटिशः वंदन कोटिशः वंदन श्री रघु नंदन
सरयू तट पावन नगर "नगर" अयोध्या धाम
प्रगटे कौशल्या सदन अखिल लोक विश्राम
राम लला के चरण में कोटि कोटि प्रणाम
जय जय जय सियराम जय जय सीताराम
भव्य नव्य मंदिर बना विराजमान हुए राम
राम राज्य की कल्पना डगर दिखाना राम
शिव शंकर झा "शिव"
स्वतंत्र लेखक
२२.०१.२०२४ ०९.४१अपराह्न(३८६)